Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
विषय अनुसार भजन
Browse tags
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version

जगराता शेरांवाली का लगता बड़ा सुहानाjagrata sherawali ka lagta bada suhaana

जगराता शेरांवाली का लगता बड़ा सुहाना।
नाच रहा हर कोई हो के भक्ति में दीवाना॥

झाँझ-मँजीरे बाज रहे हैं, जगमग ज्योत जगी है।
भक्तों के दिल में मैया के, नाम की लगन लगी है।
इच्छा सबकी नैनों भरके, माँ का दर्शन पाना॥

जगराता शेरांवाली का लगता बड़ा सुहाना।
नाच रहा हर कोई हो के भक्ति में दीवाना॥

माता का श्रृंगार दिव्य है, देख हृदय हर्षाता।
माथे टीका, माल गले में, शीश पे मुकुट सुहाता।
नैनों में ममता का सागर, चरणों में ये जमाना॥

जगराता शेरांवाली का लगता बड़ा सुहाना।
नाच रहा हर कोई हो के भक्ति में दीवाना॥

मैया तो छू के कर देती, पत्थर को भी सोना।
संकट सारे हर लेता है, माँ का रूप सलोना।
आये कोई भी परेशानी, माँ को तुरंत बताना॥

जगराता शेरांवाली का लगता बड़ा सुहाना।
नाच रहा हर कोई हो के भक्ति में दीवाना॥

रोये जब कोई दुनिया में, माता उसे हँसाये।
भटकेगा वो कैसे जिसको, माता राह दिखाये।
निर्धन को देती धन मैया, औ' भूखों को खाना॥

जगराता शेरांवाली का लगता बड़ा सुहाना।
नाच रहा हर कोई हो के भक्ति में दीवाना॥

दानवदल को मारा माँ ने, जन के कष्ट मिटाये।
देव, यक्ष, गंधर्व भी माँ का, सुमिरन कर सुख पाये।
तीनों लोकों ने पाया है, मैया से नजराना॥

जगराता शेरांवाली का लगता बड़ा सुहाना।
नाच रहा हर कोई हो के भक्ति में दीवाना॥

download bhajan lyrics (2121 downloads)

Similar Bhajans