कैलाशपति आओ अब देर लगाओ ना

कैलाशपति आओ, अब देर लगाओ ना,
सुन लो सुन लो हे जटाधारी, मेरी आस पुराओ ना,

दीवाना दिल पागल, बन कर जग में डोले,
तेरे नाम की माला को, कर में लेकर डोले,
कर में लेकर डोले,
बढ़ती जाती है उम्र, उस पार लगाओ ना,
सुन लो सुन लो हे जटाधारी मेरी आस पुराओ ना,

कैलाशपति आओ, अब देर लगाओ ना,
सुन लो.... सुन लो हे जटाधारी, मेरी आस पुराओ ना |

श्रेणी
download bhajan lyrics (1291 downloads)