हम ध्वजा उठा कर कहते है

हम ध्वजा उठा कर कहते है हम हो गये खाटू वाले के,
हम पैदल चल कर कहते है हम हो गये खाटू वाले के,

आये कितनी भी अला बला मेरा श्याम करेगा सबका भला,
जय कारा लगा हम कहते है हम हो गये खाटू वाले के,
हम ध्वजा उठा कर कहते है

चाहे कंकड़ चूब चाहे पाओ में रखेगा अपनी छाओ में,
हम बड़ी शान से कहते है हम हो गये खाटू वाले के,
हम ध्वजा उठा कर कहते है

नित नये प्रेमी से होगा मिलन नित नये डेरे पे होगा भजन,
हम नाच नाच झूम करे कहते है हम हो गये खाटू वाले के,
हम ध्वजा उठा कर कहते है

तेरा श्याम यही दुआ मांगे रहना इनके सागे सागे,
हम अर्जी लगा कर कहते है  हम हो गये खाटू वाले के,
हम ध्वजा उठा कर कहते है

download bhajan lyrics (1372 downloads)