मात अंग चोला साजे हर रंग चोला साजे

हे माँ, हे माँ, हे माँ, हे माँ

मात अंग चोला साजे, हर रंग चोला साजे
मात की महिमा देखो, ज्योत दिन रैना जागे

तू ओढे लाल चुनरिया, गहनो से करे श्रृंगार
शेरो पर करे सवारी, तू शक्ति का अवतार
तेरे तेज बहरे दो नैना, तेरे अधरों पर मुस्कान
तेरे द्वारे शीश झुकाये क्या निर्धन क्या बलवान
तेरे ही नाम का मात जगत में डंका बाजे

ऊँचा है मंदिर तेरा, ऊँचा तेरा अस्थान
दानी क्या कोई दूजा, माँ होगा तेरे सामान
जो आए श्रद्धा लेके, वो ले जाए वरदान
हे माता तू भगतो के सुख दुःख का रखे ज्ञान
तेरे चरणो में आके भाग्य कैसे ना जागे

download bhajan lyrics (3035 downloads)