मेरे श्याम बड़े अलबेलेmere shyam bde albele radha rani sang holi khele


मेरे श्याम बड़े अलबेले राधे रानी के संग होली खेले,
सखियाँ संग होरी खेले ग्वाल बालो संग होली खेले,

निधिवन में ये रास रचाये कान्हा मुरली मधुर भजाये,
गोकुल की गलियां में खेले बरसाने में लगते मेले,
वृद्धावन में होली खेले ग्वाल बाल संग होली खेले,
मेरे श्याम बड़े अलबेले राधे रानी के संग होली खेले,

पिचकारी से रंग जो ढाले मिट जायेगे दुःख तेरे सारे,
प्रेम के रंग में रंगने आये कान्हा राधा संग है आये,
ब्रिज धाम में होली खेले ग्वाल बाल संग होली खेले,
मेरे श्याम बड़े अलबेले राधे रानी के संग होली खेले,

मैया यशोदा के हो दुलारे नन्द  के लाला सब के प्यारे,
करुणामई मेरे कान्हा तुझको तेरा बेटा गोल्डी पुकारे,
राजू प्रिंस को अपनी शरण ले ग्वाल बालो के संग होली खेले,
मेरे श्याम बड़े अलबेले राधे रानी के संग होली खेले,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1392 downloads)