दुःख दर्दों की मेरी कहानी

दुःख दर्दों की मेरी कहानी तू जाने या मैं जानूं
दुनिया ये साड़ी है बेगानी तू जाने या मैं जानूं
दुःख दर्दों की मेरी कहानी .................

मतलब की सब दुनिया दारी कोई साथ नहीं देता
पीड़ मेरी जो जग ने ना जानी तू जाने या मैं जानूं
दुःख दर्दों की मेरी कहानी .................

खुद को भूला याद है बस तू तू ही दिल है तू धड़कन
बरसा करम जो उसकी कहानी तू जाने या मैं जानूं
दुःख दर्दों की मेरी कहानी .................

बांके तू साया हर दम रहना बस इतनी सी बिनती है
दिल की जो तुमको बात सुननी तू जाने या मैं जानूं
दुःख दर्दों की मेरी कहानी .................

download bhajan lyrics (1492 downloads)