आना आना जी मोहन मेरी गलियां

आना आना जी मोहन मेरी गलियां,

तेरे कारण स्वामी भोग लगाउ,
माखन मिश्री की डलियाँ,
आना आना जी मोहन मेरी गलियां,

तेरे कारण स्वामी सेहज सजाऊ,
चुन चुन फूलो की कलियाँ,
आना आना जी मोहन मेरी गलियां,

तेरे मिलन की मैं आस लगाउ,
कब आओ गये छलियाँ
आना आना जी मोहन मेरी गलियां,

भरमा नन्द मैं दासी तेरी,
जाऊ चरणों में बलिया,
आना आना जी मोहन मेरी गलियां,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1433 downloads)