नजारा माँ के द्वार का देखू najara maa ke dware ka dekhu


नजारा माँ के द्वार का देखू मैं दरबार का,
माँ आना आना अम्बे दर्शन दिखाना,
सहारा तेरे नाम का भगत तेरे द्वार का,
नजारा माँ के द्वार का देखू मैं दरबार का,

तोड़ के आया बंधन झूठे संसार के,
मांगू मैं प्यार तेरा झोली पसार के,
माँ मुझे दीदार दो ममता दुलार दो,
माँ आना आना अम्बे दर्शन दिखाना,
सहारा तेरे नाम का भगत तेरे द्वार का,

सिंह पे बेठी अम्बे दुर्गा भवानी माँ,
भजता है जग में डंका वैष्णो महारानी का,
महिमा तो महान है निराली तेरी शान है,
माँ आना आना अम्बे दर्शन दिखाना,
सहारा तेरे नाम का भगत तेरे द्वार का,

सुबह शाम आठो याम तेरा ही गीत है,
जग है बेगाना मियाँ साँची तेरी प्रीत है,
देया का देदो दान माँ करो कल्याण माँ,
माँ आना आना अम्बे दर्शन दिखाना,
सहारा तेरे नाम का भगत तेरे द्वार का,

download bhajan lyrics (1485 downloads)