तेरे दरबार आए आज बाला जीtere darbar aaye aaj bala ji


तेरे दरबार आए आज बाला जी,
मेट महारी वेदना महाराज बाला जी,

संकट मोचन नाम तुम्हारा संकट हरते हो,
मंगल मूर्ति महावीर जी मंगल करते हो,
काटो जम के फंद माहरे आज बाला जी,
मेट माहरी वेदना...............

राम नाम का प्याला पी के भगती करते हो,
राम प्रभु की सेवा में  दिन रात रहते हो,
राम जी को राम राम कहियो बाला जी,
मेट म्हारी वेदना.............

जो कोई तेरा ध्यान लगाए सुख संपति पाता,
हनुमान को भजने वाला कदे दुःख पाता,
ईश्वर नै भी शरण ले लियो आज बाला जी,
मेट म्हारी वेदना...........

लेखक। गायक,___ईश्वर वर्मा

download bhajan lyrics (1354 downloads)