मैं हार के आया हूँ चरणों से लागलो श्यामmain haar ke aaya hu charno se lgalo shyam


मैं हार के आया हूँ चरणों से लागलो श्याम
हारे का सहारा तू मुझे अपना लो श्याम

मैंने सुना है दर तेरे जो हार के आते हैं
रट हुए आते हैं हँसते हुए जाते हैं
मुझे अब नहीं रोना श्याम सीने से लगा लो  श्याम
हारे का सहारा तू मुझे अपना लो श्याम

मैं हार गया बाबा यहाँ दुनियादारी से
बाकी की ज़िन्दगी श्याम कट जाए तेरे यारी से
तेरे श्याम दीवानो में मुझको भी बिठा लो श्याम
हारे का सहारा तू मुझे अपना लो श्याम

लाखों की किस्मत को तूने ही संवारा है
अब डाया सुनील को श्याम तेरा ही सहारा है
खाटू नहीं अब छूटे ऐसा जातां बना दो श्याम
हारे का सहारा तू मुझे अपना लो श्याम

download bhajan lyrics (1420 downloads)