मोहन से अपने दिल की हर बात कीजिये

मोहन से अपने दिल की हर बात कीजिये,
इक बार खाटू आके मुलाक़ात कीजिये,
मोहन से अपने दिल की हर बात कीजिये,

सुन कर हसे ये दुनिया तेरे दर्दे दिल की बात,
मोहन से अपना दर्द गम बाँट लीजिये,
मोहन से अपने दिल की हर बात कीजिये,

बोले बिना ही दिल की सुनता है संवारा,
ग्यारस पे आने की बस शुरवात कीजिये,
मोहन से अपने दिल की हर बात कीजिये,

पल में सँवारे बाबा बिगड़े नसीब को,
नजरो में नजरे डाल के निहार लीजिये,
मोहन से अपने दिल की हर बात कीजिये,

मनु श्याम जैसा दानी होगा न और,
जो चाहिए वो आप को मांग लीजिये,
मोहन से अपने दिल की हर बात कीजिये,

download bhajan lyrics (1068 downloads)