हे शिवशंकर हे करुणाकर हे परमेश्वर परमपिताhey shivshankar hey karunakar hey parmeshvar parampita


हे शिवशंकर हे करुणाकर हे परमेश्वर परमपिता
हर हर भोले नमः शिवाय  नमः शिवाय ओम नमः शिवाय

१.)   हे शिव शम्भू संकटहर्ता  विघ्नविनाशी मंगलकर्ता
      जिस पर होवे कृपा तुम्हारी पल में विपदा दूर हो सारी
      तुम सुखसागर हे जगदीश्वर

२.)  देवादिदेवा जय महादेवा सुर नर मुनि सब करते हैं सेवा
     नमः शिवाय मंत्र पंचाक्षर जिसने जपा खुश हो गए उस पर
     तुम हो दयालु हे भोलेश्वर

३.)  बम बम भोले डमरू बोले तुमने  द्वार दया के खोले
     जो भी आया शरण तुम्हारी रक्षक बन गए तुम त्रिपुरारी
     त्रिशूलधर हे महाकालेश्वर

४.)  ब्रह्मा विष्णु ध्यान लगावे वेड पूर्ण शस्त्र यश गावे
     गिरिजापति अनन्त अविनाशी आनंददाता विश्वप्रकाशी
     तुम सर्वेश्वर हे सोमेश्वर

५.)  पूजन किये श्रीराम तुम्हारा लंका जीती रावण मारा
     दीनानाथ प्रभु सुखदाता अवढरदानी भाग्यविधाता
     तुम रामेश्वर हे भक्तेश्वर


 

श्रेणी
download bhajan lyrics (2178 downloads)