आजा मेरी माँ आजा मेरी माँ

मेरी झोपडी के भाग भी जगा जा मेरी माँ,
फेरा इक वार तो लगा जा मेरी माँ,
आजा मेरी माँ आजा मेरी माँ,

बैठना है मैया तेरे प्यार वाली छाओ में,
मेरे चारो धाम तेरे फूलो जैसे पाँव में,
मुझे ममता का अमृत पीला जा मेरी माँ
आजा मेरी माँ आजा मेरी माँ,

यही अरदास मेरी यही है मुराद माँ ,
दौड़ी चली आये तुझे आये मेरी याद माँ,
आजा सुख दुःख कर लेंगे साँजा मेरी माँ,
आजा मेरी माँ आजा मेरी माँ,

download bhajan lyrics (1370 downloads)