हम माँ के दीवाने है मैया जी के चाहने वाले हैhum maa ke diwane hai maiya ji ke chaahne vaale hai


मेरी माँ का कर्म नहीं दुनिया का गम सब माँ के हवाले है,
हम माँ के दीवाने है मैया जी के चाहने वाले है,

दुनिया का बच्चा बच्चा माँ की गोद में पला,
दुनिया में नहीं कोई जो माँ से है बड़ा,
माँ ने दिए राम और शाम जगत को,
चलता रहा है और चलता रहेगा यही सिलसिला,
हम माँ के दीवाने है मैया जी के चाहने वाले है,

माँ तेरे दरबार से हम को सदा मिला,
चलता है तेरी रेहमतो का यु ही सिलसिला,
वो सब की सुनती है दरबार में जो आता है,
वो सब की सुनती है फर्याद लेके आता है
आता है झोली खाली भर के वो ले जाता है,
हम माँ के दीवाने है मैया जी के चाहने वाले है,

तू माँ के रंग में रंग जा जो माँ का लाल है,
चुनरी का रंग क्यों की माँ का लाल लाल है,
चूड़ी का रंग मैया जी का लाल लाल है
मेहँदी का रंग मैया जी का लाल है,
चोले का रंग मैया जी का लाल लाल है,
सिर को झुकाले अगर तू मैया का लाल है,
हम माँ के दीवाने है मैया जी के चाहने वाले है,

download bhajan lyrics (1348 downloads)