बधाई जन्मोत्सव की देने जग आया है

बधाई जन्मोत्सव की देने जग आया है ,
तुझ संग सांवरियां अपना जुड़ गया नाता है,

चाहु न सोना चांदी मांगू न हीरे मोती,
खुल जाए किस्मत उनकी दर पे जो आता है,.
बधाई जन्मोत्सव की देने जग आया है

मोरछड़ी धारक बाबा तू बिगड़े भाग बनाता,
दुनिया में तुझसे बड़ा ना कोई दाता,
तुझ संग सांवरियां अपना जुड़ गया नाता है,

भक्तो का ये है कहना सिर पे मेरे हाथ रखना,
सुख दुःख हर हाल में तू है साथ निभाता,
बधाई जन्मोत्सव की देने जग आया है

download bhajan lyrics (1384 downloads)