ये ऐसा मंत्र मार दे पल में क्या से क्या हो जाये

श्याम सलोना खाटू वाला ये तो जादूगर कहलाये,
ये ऐसा मंत्र मार दे पल में क्या से क्या हो जाये,

वो जब से खाटू में आया खाटू को स्वर्ग बना डाला,
जिस ने भी देखा वो बोला दिखने में है श्याम मतवाला,
वो छैलछबीला प्यारा है सब की आंखो का तारा है,
देख ले उस को इक नजर जो वो उसका हो जाये,
ये ऐसा मंत्र मार दे पल में क्या से क्या हो जाये,

हर दिल से उसका नाता वो सबका भाग्ये विद्याता है ,
वो तकदीर चमकाता है देकर के नहीं जताता है,
ये प्रति महा सुख दाता है मुश्किल में काम बनाता है,
कलयुग का अवतारी है ये लखदातार कहलाये,
ये ऐसा मंत्र मार दे पल में क्या से क्या हो जाये,

उस की वो मोर छड़ी प्यारी काटे संकट भारी भारी ,
नीला घोडा और मोर छड़ी श्री श्याम की शोभा है न्यारी ,
जिसके दीवाने संसारी जाये इस पे वारि वारि,
श्री सुब्हा से कहलाता है माहदानी मांग के खाये,
ये ऐसा मंत्र मार दे पल में क्या से क्या हो जाये,

download bhajan lyrics (1054 downloads)