चली रे चली आज देखो पालकी साई की

झूमो नाचो गाओ सारे भगतो रंगो से मनाओ आज होली,
के पालकी उठाओ के साई साई गाओ,
चली रे चली आज देखो पालकी साई की,

आज देखो शिरडी जैसा हो गया नजारा,
साई साई गूंज उठा नाम प्यारा प्यारा,
श्रद्धा से मिल जाओ सारे भगतो,
घर घर सजाओ आज रोली
के पालकी उठाओ के साई साई गाओ,
चली रे चली आज देखो पालकी साई की,

ढोल भजे संख भजे भजे शेहनाई,
कष्ट सारे दूर हो जो गाये साई साई,
राजो के राज है ये भगतो हम तो है इनके सवाली,
तो आरती उतारो तो मन से इनको ध्याओ,
चली रे चली आज देखो पालकी साई की,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1230 downloads)