साई बाबा तुम्हारी गली में

साई बाबा तुम्हारी गली में लोग मेला लगाए हुए है,
इक नजर ढाल दो शिरडी वाले हम भी दर्शन को आये हुए है,
साई बाबा तुम्हारी गली में लोग मेला लगाए हुए है,

कोई गंगा का जल ढालता है,
कोई दूध से नेहला रहा है,
हम भी अश्को के मोती प्रभु जी,
अपने दामन में लाये हुए है,
साई बाबा तुम्हारी गली में लोग मेला लगाए हुए है,

आने वाली है उनकी सवारी हम ने जिस रोज से ये सुना है,
बस उसी दिन से रस्ते पे अपनी अपनी पलके बिशाये हुए है,
साई बाबा तुम्हारी गली में लोग मेला लगाए हुए है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1525 downloads)