एक मनावे राम प्रभु ने एक माँ का वचन निभाबे से ek mnaawe ram prabhu ne ek maa ka vachan nibhawe se


बाला जी और श्याम धनि की महिमा भगत सुनावे से,
एक मनावे राम प्रभु ने एक माँ का वचन निभाबे से

भगति का पाठ पडावे इक हारे का साथ निभावे से,
इक लाल लंगोटे वाला इक श्याम धनि कहलवाए से,
इक है राम प्रभु में रमाये इक भगता में रम जावे से,
एक मनावे राम प्रभु ने एक माँ का वचन निभाबे से

इक बजरंगी बलकारी इक तीन बाण है धारी,
इक शंकर का अवतारी इक कृष्ण नाम है धारी,
इक है राम सेवक प्यारा इक शीश का दानी कहलावे से,
एक मनावे राम प्रभु ने एक माँ का वचन निभाबे से

मेहंदीपुर सालासर में भगता के कष्ट मिटावे,
इक खाटू और चूलगाडा में भगता पे प्यार लुटावे,
कष्ट मिटावन खातिर सारे इनके द्वारे आवे से,
एक मनावे राम प्रभु ने एक माँ का वचन निभाबे से

है देव बड़े उपकारी कलयुग के देव कहावे से,
है भगता के हितकारी भगता के कष्ट मिटावे से,
पगली के संग राही भी चरणों में शीश जुकावे से,
एक मनावे राम प्रभु ने एक माँ का वचन निभाबे से

download bhajan lyrics (1341 downloads)