श्री राम की गली में तुम आना shri ram ki gali me tum aana vaaha naachte milege hanumana


श्री राम की गली में तुम आना
वहा नाचते मिलेंगे हनुमाना

उनके तन में है राम उनके मन में है राम
अपनी आंखो से देखे कण कण मे राम
श्री राम का है वो दीवाना
वहा नाचते मिलेंगे हनुमाना
श्री........

ऐसा राम जी से जोड़ लिया नाता
जब भी देखो उन्ही के गुण गाता
श्री राम के चरनो में ठिकाना
वहा नाचते मिलेंगे हनुमाना
श्री........

उनसे कहना राम राम वो कहेंगे राम राम
कुछ भी सुनते नही बस सुनेंगे राम राम
महामन्त्र है भुल ना जाना
वहा नाचते मिलेंगे हनुमाना
श्री.........

इतनी भक्ति वो बनवारी करने लगे
उनके सिने में राम सिया रहने लगे
इस कहानी को जानता जमाना
वहा नाचते मिलेंगे हनुमाना
श्री.........

download bhajan lyrics (3109 downloads)