फागण आयो

फागण आयो मन हर्षायो
चलो खाटू के दरबार में
बाबा के दरबार में , मेरे श्याम के दरबार में
फागण आयो मन हर्षायो
चलो खाटू के दरबार में

दुनिया में श्याम तेरा चर्चा है
भक्तो की झोली भरता है
पावन द्वारा जग से न्यारा
चलो खाटू के दरबार में
फागण आयो मन हर्षायो
चलो खाटू के दरबार में

जग से जो हार के आता है
उसका ये साथ निभाता है
बारे न्यारे करता प्यारे
चलो खाटू के दरबार में
फागण आयो मन हर्षायो
चलो खाटू के दरबार में

फागण की ग्यारस आई है
खुशिया ही खुशिया लाई है
ढोलक बाजे झूमे नाचे
चलो खाटू के दरबार में
फागण आयो मन हर्षायो
चलो खाटू के दरबार में

दुनिया दीवानी हुई बाबा श्याम की
ये महिमा है मोहन कौशिक बाबा श्याम की
लो निशान उठा जयकारा लगा
चलो खाटू के दरबार में
फागण आयो मन हर्षायो
चलो खाटू के दरबार में

download bhajan lyrics (1159 downloads)