हाथों में केसरिया निशान लेके चलना

मेरे सांवरे का नाम लेके चलना
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना

हारे का सहारा हर पीड़ा हज़ार हैं
जानता है पीड़ा सबकी श्याम सरकार है
मन में आशा और विश्वास लेके चलना
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना

सौंप दे तू डोर मेरे सांवरे के हाथ में
सांवरा चलेगा तेरे सदा संग साथ में
पूरी होंगी हर वो आस लेके चलना
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना

कोई ना सहारा संग साथी सब छोड़ दें
किस्मत के खील सारे नाते सब तोड़ दें
संग सांवरा है साथ लेके चलना
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना

धीर तेरी ज़िन्दगी का सार बन जायेगा
ज़िन्दगी का तेरी वो आधार बन जायेगा
मन में श्रद्धा और सम्मान लेके चलना
हाथों में केसरिया निशान लेके चलना

download bhajan lyrics (1002 downloads)