देवा ओ देवा श्याम प्रभु देवाdeva o deva shyam prabhu deva


देवा ओ देवा, श्याम प्रभु देवा, तू ही बनाए, बिगड़े काम
जप रहे, हम सभी, तेरा नाम
जय जय जय, श्री श्याम...
देवा ओ देवा हो....

हे दुःख भंजन, मोरवीनंदन, सुन ले विनतीआया हूँ द्वार
तेरी चौखट, सच्चा सोना, बाकी दुनियां सब बेकार
ध्यायूँ मैं तुझको, सुबह और शाम.....जप रहे......
देवा ओ देवा हो......

जग से जो हारे, प्रभु तू ही तारे, आये शरण जो देता सहारे
डूबती नैया, बिन मांझी के, नाम तेरा ही पार उतारे
तेरी ही पूजा, पहला काम..... जप रहे......
देवा ओ देवा हो......

दुख के बादल, जब मंडराये, नीले चढ़ कर तू आ जाये
विकास के सारे, दुख मिट जाए, मोरछड़ी जब तू लहराए
सच्चा है ये, खाटू धाम.......जप रहे....
देवा ओ देवा हो......

देवा ओ देवा, श्याम प्रभु देवा, दर पे बनते, बिगड़े काम
जप रहे, हम सभी, तेरा नाम,
जय जय जय, श्री श्याम...2
देवा ओ देवा हो....

भजन लेखक एंव गायक: श्री विकास रघुवंशी (दिल्ली)
9910764744
9968041948


download bhajan lyrics (1158 downloads)