तेरे बिन कोई न हमारा हैं

तेरे बिन कोई न हमारा हैं
श्याम तेरा ही अब सहारा है,

आज आओ मोहन मुझपे उपकार करो,
कष्ट हर लो मेरे सारे मेरा उधर करो,
कन्हैया सुनो आज अर्जी मेरी,
मैं करता हु अरदास दिल से तेरी,
कोई न अपना आज है किसी से नहीं आस है,
तेरा ही आसरा तेरा ही विश्वाश है,
दिल ने तुम को ही अब पुकारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है,

तेरे दर पे हम आये मन में ये आशा लाये,
आज तक तेरी किरपा से ही काम सब होते आये,
खड़े श्याम तेरी शरण आज हम लुटादे तू खुशियां मिटा दे तू गम,
ये जिंदगी की डोर श्याम तेरे ही हाथ है मिलेगी सारी खुशियां मिले जो तेरा साथ है,
दास अंकुश को तू ही प्यारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है,

download bhajan lyrics (1384 downloads)