मेरा हर इक आंसू श्याम चरण तेरे धोता है

आये जो तेरी याद श्याम दिल रोता है
मेरा हर इक आंसू श्याम चरण तेरे धोता है,
आये जो तेरी याद दीवाना रोता है,
मेरा हर इक आंसू श्याम चरण तेरे धोता है,

मैं हार के आया तुम हारे के सहारे हो,
मेरी टूटी जीवन नैया तुम ही किनारे हो,
याहा अपना पराया कौन किसी का होता है,
मेरा हर इक आंसू श्याम चरण तेरे धोता है,

क्यों पत्थर दिल बन गए कन्हैया आओ न,
ओ खाटू वाले मुझको गले लगाओ न,
हारे के सहारे दिल मेरा जागे न सोता है,
मेरा हर इक आंसू श्याम चरण तेरे धोता है,

क्यों रूठ गए हो बाबा अपने दीवाने से .
जो तुमसे मिलने आया लड़के जमाने से,
विक्की की अर्जी सुन लो जो नैन बगौता है
मेरा हर इक आंसू श्याम चरण तेरे धोता है,

download bhajan lyrics (1236 downloads)