सुन ले पुकार माँ

सुन ले पुकार माँ मैं आई तेरे द्वार माँ,
भरदे झोली तू मेरी शेरावालिये,
बिगड़ी बना दे माता रानिये,

तेरे सहारे माये चलता संसार है,
करती ये माता तू तो सब की नैया पार है,
शरण में आई तेरे है माँ मेहरावलिये,
बिगड़ी बना दे माता रानिये,

हर जगह हो रहा कष्ट अत्याचार माँ,
पापियों की दुष्टो की कर दी संगार माँ,
दर्श दिखा दे मेरी मैया लाटा वालिये
बिगड़ी बना दे माता रानिये,

download bhajan lyrics (1058 downloads)