अपना बना ले ओ खाटू वाले

मुझे दुनिया ने ठुकराया रे ठुकराया श्याम प्यारे
अपना बना ले गले लगा ले
अपना बना ले ओ खाटू वाले

मैंने देखे सारे रिश्ते जग में कोई सगा नहीं
सामने ये सब हंस के बोले दिल में इनके वफ़ा नहीं
तेरी दया पे शक नहीं मुझको ओ मेरे श्याम प्यारे
अपना बना ले गले लगा ले
अपना बना ले ओ खाटू वाले

मेरे पास जब तक थी दौलत तब तक सारे नाते थे
मेरी पीठ में ही खंजर घोंपे मेरा दिया जो खाते थे
भाई बहन अब कोई ना अपना मेरा तू ही श्याम प्यारे
अपना बना ले गले लगा ले
अपना बना ले ओ खाटू वाले

तू जो सुने ना मेरी विनती तू ही बता मैं कहाँ जाऊं
तू ही जग का पालन हारा मैं भी तेरा कहलाऊँ
निर्वाण को बस तेरा सहारा ओ मेरे खाटू वाले
अपना बना ले गले लगा ले
अपना बना ले ओ खाटू वाले

download bhajan lyrics (1045 downloads)