मेरा श्याम आ ही जाता हैmera shyam aa hi jaata hai


प्यार से बुलाओ तो मेरा श्याम आ ही जाता है,
दर पर रोते रोते आंसू जो बहाए सुन ये जाता है,

संकट में जब आते है तब सब ही ठुकराते है,
कैसी दुनिया दारी है सब ने ठोकर मारी है,
आया मेरा श्याम प्यारा मैंने जब इसे पुकारा जब जब आता है,
हारा जीत जाता है,
प्यार से बुलाओ तो मेरा श्याम आ ही जाता है,

करते ये यकीन सब पे सब तो हमारे है,
तूफ़ान इक ऐसा आया उस ने ये हम बताया
जिनपे हमे यकीन था वही साथ न देगा,
जब सब छोड़ जाता है मेरा श्याम तब ये आता है,

श्याम के दर जो आते है नाम अमर कर जाते है,
बिन मांगे सब मिलता है श्याम से नाता दिल का है,
श्याम की महिमा जो गाते है श्याम के रंग में वो रंग जाते है,
हार कर जो आता है मेरा श्याम अपनाता है,

download bhajan lyrics (1168 downloads)