बाबा तुम्हारे दिल में बस ये प्यार कम ना हो baba tumhare dil me bas ye pyaar kam na ho


बाबा तुम्हारे दिल में बस ये प्यार कम  ना हो
तुमसे बिछड़ना हो लिखा उस रात हम ना हो
बाबा तुम्हारे दिल में .............

तुमने हटाया हाथ तो हो जाए ख़ाक हम
पद जाए आपकी नज़र बन जाएँ लाख हम
तुम थामो जो हाथ ओ सांवरे जीवन में ग़म ना हो
तुमसे बिछड़ना हो लिखा उस रात हम ना हो
बाबा तुम्हारे दिल में .............

माता पिता बंधू सखा सबकुछ ही आप हो
साँसों में चलती रहती उस माला का जाप हो
सच है ये मान लो कहीं तुम्हे भरम ना हो
तुमसे बिछड़ना हो लिखा उस रात हम ना हो
बाबा तुम्हारे दिल में .............

ये मतलबी संसार है जंजाल में कसे
पर कैसे मैं रोऊँ सांवरे आँखों में तुम बेस
आकाश के बदल की अब ये आंख नम ना हो
तुमसे बिछड़ना हो लिखा उस रात हम ना हो
बाबा तुम्हारे दिल में ........

download bhajan lyrics (1307 downloads)