जय भोले तेरी शरण मैं आईjai bhole teri sharn main aai


जय भोले तेरी शरण मैं आई
प्रेम सुधा का प्याला पिया प्रेम की बूटी खाई
जय भोले................

भूतनाथ है रुद्रनाथ है दीननान्थ है भोला
गले सर्प है रुण्ड माल है बाघम्बर है चोला
जय भोले................

शम्भू महेश्वर जय कैलाशी खट्वांगी गंगाधर
कृपा निधि अज शिवप्रिया भाव भूतपति है जटाधर
जय भोले................

श्रेणी
download bhajan lyrics (1239 downloads)