मेरे बाबा खाटू वाले अपने दरबार बुला ले mere baba khatu vale apne darbar bula le


मेरे बाबा खाटू वाले अपने दरबार बुला ले
हम तेरे प्यार में पागल हम को भी तू अपना ले
भजदे संदेशा मेरे श्याम मेरे श्याम मुझको बुला ले तेरे धाम खाटू धाम

तेरी किरपा से बाबा हमने ये जीवन पाया
अब तेरे ही हो जाए बस यही मन में आया
इतनी सी कर दया बाबा मुझको चरणों में बिठा ले
हम तेरे प्यार में पागल हम को भी तू अपना ले

अगर साथ में देगा तेरा जीवन सुधीरेगा मेरा
भव से तर जाऊँगा मैं
बोलो क्या जाएगा तेरा
तेरे प्रेमी में बाबा मेरा भी नाम लिखा दे
हम तेरे प्यार में पागल हम को भी तू अपना ले

तेरे ही भरोसे छोड़ा हम ने ये जीवन सारा,
तू जाने क्या करना है हम तेरा इक सहारा,
भानु ने जीवन नैया अब कर  दी तेरे हवाले
हम तेरे प्यार में पागल हम को भी तू अपना ले

download bhajan lyrics (1141 downloads)