तेरी मर्जी का मैं हूँ गुलाम खाटू वाले श्याम

तेरी मर्जी का मैं हूँ गुलाम खाटू वाले श्याम
लीले वाले श्याम

लीले पे असवार हो आते,
अपने भगतो की बिगड़ी बनाते बड़ा पावन है प्रभु तेरो नाम
खाटू वाले श्याम
लीले वाले श्याम

शीश के दानी तुम वरदानी,
तुम्हरी महिमा जग ने है जानी
बड़ा पावन है खाटू का धाम
खाटू वाले श्याम
लीले वाले श्याम

श्याम तू हारे का सहारा,
तेरे बिन कोई न हमारा,
सबके बिगड़े बनाता है काम,
खाटू वाले श्याम
लीले वाले श्याम

download bhajan lyrics (1132 downloads)