खाटू वाले तेरा सहारा है

खाटू वाले तेरा सहारा है,
नही जग में कोई हमारा है
नीले वाले तेरा सहारा है

हार आई मैं सारी दुनिया से
अब न मेरा कही गुजारा है
नही जग में कोई हमारा है
नीले वाले तेरा सहारा है

अपने चरणों में तुम जगा देदो
दुःख के पल में तुम्हे पुकारा है
नही जग में कोई हमारा है
नीले वाले तेरा सहारा है

कैसे मतलब की है दुनिया तेरी
मेरा जीवन श्याम तुम्हारा है
नही जग में कोई हमारा है
नीले वाले तेरा सहारा है

download bhajan lyrics (1208 downloads)