तुमसे मिलने को दिल करता है tumse milne ko dil karta hai


तेरे दर्शन को दिल करता है ओ बाबा तेरे दर्शन को दिल करता है
एक तेरे ही दर पे  सर झूकता है
तेरे दर्शन को दिल करता है ओ बाबा तेरे दर्शन को दिल करता है

जब से जग में है छाई महामारी है
एक तुमसे ही आस हमे सारी है  
जब से हमपे मुसीबत ये आई है
हमने तेरी ही ज्योति जगाई है हमने तेरी ही ज्योति जगाई है
मन्दिर जाने को दिल करता है ओ बाबा खाटू जाने को दिल करता है

एक हारे का तू ही सहारा है
मेरा चलता ही तूमसे गुजारा है
तेरी चौखट पे बाबा है अर्जी मेरी
मानो ना मानो ये तो है मर्जी तेरी
मानो ना मानो ये तो है मर्जी तेरी
"लाला" का दिल तो तुम पर ही मरता है
एक तेरे ही दर पे सर झूकता है
तेरे दर्शन को दिल करता है ओ बाबा तेरे दर्शन को दिल करता है

download bhajan lyrics (1419 downloads)