लाल लंगोटा लाल सिंधुरी बदन पे सांजे हैlal langota lal sindhuri badan pe saajhe hai


लाल लंगोटा लाल सिंधुरी बदन पे सांजे है,
राम मगन हो राम दीवाना छम छम नाचे है,
सीने में सिया राम रहते है इन्हे हनुमान कहते है,

संकट मोचन बलकारी वीर बड़ा ही आला है,
राम प्रभु की विपदा को पल में इनसे टाला है,
पाओ मैं पैजनिया देखो रून जून बाजे है,
राम मगन हो राम दीवाना देखो छम छम नाचे है,
सीने में सिया राम रहते है इन्हे हनुमान कहते है,

हाथो में खड़ताल लिए राम की महिमा गाता है,
राम बिना इस सेवक को और नहीं कुछ बहाता है,
राम प्रभु को बजरंगी भाई सा लागे है,
राम मगन हो राम दीवाना देखो छम छम नाचे है,
सीने में सिया राम रहते है इन्हे हनुमान कहते है,

सालसर में बाला जी करते वारे न्यारे है,
मेहंदीपुर में भूतो को पटक पटक के मारे है,
हर्ष कहे सुमिरन से इनके संकट भागे है,
राम मगन हो राम दीवाना देखो छम छम नाचे है,
सीने में सिया राम रहते है इन्हे हनुमान कहते है,

download bhajan lyrics (1394 downloads)