तुझे कैसे सजाऊँ प्रभु तूने दुनिया सजाई है tujhe kaise sajau prabhu tune duniya sajaai hai


तुझे कैसे सजाऊँ प्रभु तूने दुनिया सजाई है
तेरी रचना क्या मैं लिखूं तूने सृष्टि रचाई है

सेवक मैं तुम्हारा हूँ स्वामी तू मेरा है
चलती हुई साँसों पे अधिकार भी तेरा है
तुमने तो सदा मुझ पर खुशियां बरसाई हैं
तेरी रचना क्या मैं लिखूं तूने सृष्टि रचाई है
तुझे कैसे सजाऊँ प्रभु....................।

तुम ही तो कर्ता हो जग पालनहारी हो
श्याम कृपा उसे मिलती जो शरण तुम्हारी हो
जो तेरा बन जाए यही सच्ची कमाई है
तेरी रचना क्या मैं लिखूं तूने सृष्टि रचाई है
तुझे कैसे सजाऊँ प्रभु....................।

तेरी महिमा को कोई जग में नहीं जान सका
सब वेद पुराण थके ज्ञानी का ज्ञान थका
लीला गोपाल तेरी मेरे समझ ना आई है
तेरी रचना क्या मैं लिखूं तूने सृष्टि रचाई है
तुझे कैसे सजाऊँ प्रभु.....

download bhajan lyrics (1341 downloads)