बुलावा सेठ श्याम का आया

मेला श्याम का आया फेसबुक पर न्योता श्याम धनि का आया,
हमे तो खाटू जाना है बुलावा सेठ श्याम का आया,

मेला आया श्याम धनी का खलबली मच गई दिल में,
काम काज में मन नही लगता गलती हो गई दिल में
हमे तो प्रेम निभाना है बुलावा सेठ श्याम का आया,

हाथो में निशान लिए हम जाए खाटू नगरी
हर पल मेरे साथ चले वो पकड़े मेरी ऊँगली
हमे तो शीश निभाना है बुलावा सेठ श्याम का आया,

ग्यारा महीने डीकत डीकत तब ये फागुन आता
जिस पर हो तेरी किरपा बाबा वो ही खाटू जाता,
हमे भी नैन मिलाना है बुलावा सेठ श्याम का आया,

download bhajan lyrics (1126 downloads)