मैं तो हुआ देख के दंग सजाया किस ने माँ main to huya dekh ke dang sajaya kis ne maa


मैं तो हुआ देख के दंग सजाया किस ने माँ
किस ने सजाया तुझको माँ किस ने माँ किस ने माँ,
मैं तो हुआ देख के दंग सजाया किस ने माँ

इसने सजाया तेरा गजरा माँ,
आँखों में लगाया तेरा कजला माँ
तेरे बड़े निराले ढंग सजाया इसने माँ
मैं तो हुआ देख के दंग सजाया किस ने माँ

चमक रही माँ तेरे चुनरियाँ
छनक रही तेरे पैजनियाँ
मेरा थिरक रहा हर अंग सजाया इसने माँ
मैं तो हुआ देख के दंग सजाया किस ने माँ

खन खन खनके ये कंगना धन्य हुआ ये अंगना
मिल मैया का मुझे संग सजाया इसने माँ
मैं तो हुआ देख के दंग सजाया किस ने माँ

नजर किसी की न लग जाए हर्ष भगत मैया वारी जाए
मैं तो बना मस्त मलंग सजाया इसने माँ
मैं तो हुआ देख के दंग सजाया किस ने माँ

download bhajan lyrics (1299 downloads)