खाटू वाले का धाम है बड़ा निराला रे khatu vale ka dham hai bda nirala re


हर ग्यारस खाटू जाना चाले न कोई बहाना
सुनो सारा रे खाटू वाले का धाम है बड़ा निराला रे

ग्यारस में खजाने बांटे वो सब के संकट काटे चाहे कितनी भीड़ हो भारी
वो मिलने से न नाठे,
इक इक ने गले लगावे बड़ा दिल वाला रे
खाटू वाले का धाम है बड़ा निराला रे

जो पैदल चल के आवे और झंडा आन चडावे
जिस ने तो खाटू वाला भाई दोड़ के गले लगावे
तेरी बंद पड़ी किस्मत का खोल दे ताला रे
खाटू वाले का धाम है बड़ा निराला रे

जिसने भी कदम बडाया वो फेर नही रुक पाया
हर जग्यारस भरे हाजरी वो भरे लिफ़ाफ़े लाया,
इस श्याम नाम की तू भी फेर ले माला रे
खाटू वाले का धाम है बड़ा निराला रे

बस इक बात चित धर लो खाटू की राह पकड़ लो
अरे ललित कहे बाई जाके बाबा के चरण पकड़ लो
करदे मन की पूरी ओ खाटू वाला रे
खाटू वाले का धाम है बड़ा निराला रे

download bhajan lyrics (1058 downloads)