जिसका कोई नही उसका तो श्याम है यारो

जिसका कोई नही उसका तो श्याम है यारो
पल में सुन लेते एसी है सरकार यारो

जब कोई प्रेमी अन्दर से टूट जाता है
जाके खाटू में दर्द अपना वो सुनाता है
श्याम के आगे आंसू को बहाता यारो
जिसका कोई नही उसका तो श्याम है यारो

वो तो हारे का है सहारा वो सम्बाले गा,
हम को हर मोड़ पे हर जुल्म से बचा लेगा
अपने भगतो से ना होता वो जुदा यारो
जिसका कोई नही उसका तो श्याम है यारो

प्रिंस की नाव को बाबा किनारा देदे
मोना तेरे दर पे आई है सहारा देदे,
सेठ सांवरियां हर दुखो की दवा यारो
जिसका कोई नही उसका तो श्याम है यारो

download bhajan lyrics (1138 downloads)