हारे हुओ की मंजिल है haare huyo ki manjil hai


जाते है जो खाटू धाम बण जाते काम रे,
हारे हुओ की मंजिल है खाटू का धाम रे,

जो भी खाटू जावे से प्यार बाबा का पावे से,
खाटू में बैठा बाबा भक्ता ने माल लूटावै से,
सच्चे मन से जाते बण जाते काम रे,
हारे हुओ की मंजिल हैं.....

दानी के दरबार में भीड़ कसूती होरी से,
CA की तरह काम करें ऐसी चर्चा होरी से,
हार कर जाते जो भी पकड़े हाथ रे,
हारे हुओ की मंजिल हैं.....

श्याम भक्तों की नैया खाटू वालों चलावे से,
जब भी नैया डूबे बिन पतवार चलावे से,
नैया का माझी बण जाता श्याम रे,
हारे हुओ की मंजिल हैं......

जब जब बाबा मैं हारा तू ही सहारा बण जा से,
टिंकू की नैया का बाबा तू ही किनारा बणजा से,
जिंदगी के दुखों से तू बाहर निकाल रे
हारे हुओ की मंजिल हैं....

download bhajan lyrics (1073 downloads)