श्याम श्याम श्याम जप श्यामshyam shyam shyam jai shyam


श्याम श्याम श्याम जप श्याम  ही सहारा एक
भव से पार जो उतारे
जिसने भी नाम लिया श्याम का प्यारे
उसके वारे न्यारे
श्याम श्याम श्याम जप...............

किस  उलझन में उलझा जाए हर उलझन को ये सुलझाए
बात तेरी क्यों समझ ना आये
मंत्र यही है तंत्र यही जिससे दुःख मिटते सारे
श्याम श्याम श्याम जप..............

देख देख दुनिया को तू प्यारे होता क्यों उदास बता रे
सब कुछ नकली इस दुनिया में असली बस जो श्याम सहारे
रोज़ मिलेगी मौज यहाँ पे चलो श्याम के द्वारे
श्याम श्याम श्याम जप

श्याम रटे जा श्याम ही गए ले सांवली सुरतिया मन में बसा ले
हर पल तेरे साथ रहे ये हर मुश्किल में तुझे संभाले
यार यही दिलदार यही है सुन्दर श्याम हमारे
श्याम श्याम श्याम जप

श्याम सुन्दर मातृदत्त जाने श्याम के दर खुशियों के ख़ज़ाने
संजू बस ये गाँठ बाँध ले आता है बी अस यही निभाने
अब तक राखी लाज इसी ने आगे भी इसके सहारे
श्याम श्याम श्याम जप

download bhajan lyrics (1145 downloads)