तेरे नाम से हो सुबह tere naam se ho subha


तेरे नाम से हो सुबह तेरे नाम से मेरी शाम हो
मेरे जीवन का हर एक पल सांवरे के नाम हो
तेरे नाम से हो सुबह................

जिस दिन से इस मन मंदिर में तुमने डीप जलाया है
तबसे छाया सब सुख मन में पावन हो गई काय है
जब तक तन में सांस रहे होंठो इ तेरा नाम हो
मेरे जीवन का हर एक पल सांवरे के नाम हो
तेरे नाम से हो सुबह................

श्याम धनि मेरे खाटू वाले तुझमें मन खो जाए
तेरे मंदिर का दर्शन करूँ मैं जनम सफल हो जाए
मन करता है रातो दिन चरणों में ही विश्राम हो
मेरे जीवन का हर एक पल सांवरे के नाम हो
तेरे नाम से हो सुबह................

भक्तों के सर पर मेरे बाबा हर दम तेरा हाथ हो
छूटे चाहे ये जग सारा तेरा हमेशा साथ हो
खाटू वाले के चरणों में प्रीतम का प्रणाम हो
मेरे जीवन का हर एक पल सांवरे के नाम हो
तेरे नाम से हो सुबह................

download bhajan lyrics (1121 downloads)