हम बालक नादान श्यामham balak nadaan shyam


हम बालक नादान श्याम विश पूरी कर दो
हम घर से बहार निकल आएं कुछ ऐसा कर दो

बड़े दिनों से देखा हमने स्कूल नहीं है
होमवर्क की टेंशन माइंड कूल नहीं है
मिले खिलोने बाबा मार्किट ओपन कर दो
हम घर से बहार निकल आएं कुछ ऐसा कर दो

नए खिलोने टॉफी चॉकलेट मिलते नहीं है
फ्रेंड्स हमारे अब हमको भी दीखते नहीं हैं
सबको साथ बुलाकर बाबा पार्टी कर दो
हम घर से बहार निकल आएं कुछ ऐसा कर दो

सोनू अंकल बोले तुम सुन लोगे हमारी
देखि नहीं जाती बाबा अब ये लाचारी
सबके बिज़नेस बाबा अब वरकिंग वरकिंग कर दो
हम घर से बहार निकल आएं कुछ ऐसा कर दो  
नन्ही अरदास

download bhajan lyrics (1054 downloads)