चल गोवर्धन महाराजchal govardhan maharaj


चल गोवर्धन महाराज सखी आज परिक्रमा धनी लगावे गे,
गिरिराज के दर्शन पावेगे
चल गोवर्धन महाराज....

सखी मेला बडो वाहा लाग रहो
हर कोई गोवर्धन भाग रहियो
खुल जायेगे भाग आज परिक्रमा धनी लगावे गे,
चल गोवर्धन महाराज....

चकलेश्वर दर्शन पायेगे सखी मानसी गंगा न्हायेगे
राधा कुंड करे इशनान सखी आज
परिक्रमा धनी लगावे गे,
चल गोवर्धन महाराज....

गोवर्धन देव हमारो है नक पे मोहन ने धारो है,
करे पूरण सब के काज चल आज परिक्रमा धनी लगावे गे,
चल गोवर्धन महाराज....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1192 downloads)