दुनिया में सच्चा खाटूधाम है

दुनिया में सच्चा खाटूधाम है
मेरा रखवाला मेरा श्याम है

सच्चे जो दिल से ध्यान लगाते हैं
खाटू में दौड़े दौड़े आते हैं
होंठों पे बाबा तेरा नाम है
मेरा रखवाला मेरा श्याम है
दुनिया में सच्चा..............

तेरे भरोसे मेरी नैया है
मेरी नैया का कौन खिवैया है
तेरी चौखट पे सुबह शाम है
मेरा रखवाला मेरा श्याम है
दुनिया में सच्चा..............

जबसे खाटू में तेरे आई हूँ
दुनिया में सब कुछ मैं तो पाई हूँ
कंचन करती तेरा गुणगान है
मेरा रखवाला मेरा श्याम है
दुनिया में सच्चा..............

download bhajan lyrics (928 downloads)