बाबा करदो कृपा अपने इस दास पे

बाबा करदो कृपा अपने इस दास पे
श्यामा करो दो कृपा अपने इस दास पे
एक तुम ही तो हो मेरे ख़ास रे तेरी आस रे
बाबा करदो कृपा...............

सूने मन में  मेरे कोई आहात नहीं
तेरे दर्श बिना कोई चाहत नहीं
बाबा तुमसे छुपे हैं क्या हालात रे हालात रे
बाबा करदो कृपा............

मेरे मोती से आंसू की लाज रखो
दास के सर पे प्यार से हाथ रखो
दिल ये मेरा पुकारे तू आ सांवरे तू आ सांवरे
बाबा करदो कृपा..............

तेरी चौखट से बढ़कर ना कुछ चाहिए
चंदा श्याम चरण की हाँ रज्ज चाहिए
आमिर गाके बताये ये बात रे ये बात रे
बाबा करदो कृपा..............

download bhajan lyrics (1016 downloads)