संवारे कब आओ गे

और कितना हमे तडपाओ गे
संवारे कब आओ गे,

बाबा हम को है मिला हर दम तेरा प्यार
मोका सेवा का मिला हम को भी इक बार,
अपनी सेवा में कब तुम लगाओ गे
संवारे कब आओ गे,

मेरी सांसो की डोर जपे हर पल तेरा नाम
चीख चीख ये केह रही आओ मेरे श्याम
कब गले से हमे तुम लगाओ गे
संवारे कब आओ गे,

हाथ जोड़ कर हु खड़ा कब से तेरे द्वार
लाज हमारी राख लो ओ नीले असवार
इक झलक कब हमे तुम दिखाओ गे
संवारे कब आओ गे,

download bhajan lyrics (1115 downloads)