मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है mere shyam prabhu tera har kam anokha hai


मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

धन दोलत सब देते तूने शीश का दान दिया
बालक पन में तुमने प्रभु अजब ये काम किया
तेरा दान अनोखा है
मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

जीते संग सब रेहते तुम हारे के साथी
तेरे साथ से हारो की बाजी है बदल जाती
तेरा साथ अनोखा है
मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

तरकश को भरे दुनिया तूने तीन ही बाण रखे
इन बानो से भगतो के प्रभु दुखड़े तुमने हरे
तेरा बाण अनोखा है
मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

श्री कृष्ण ने खुद तुमको श्री श्याम का नाम दिया
कहे पुष्प किशन सबका इस नाम ने काम किया
तेरा नाम अनोखा है
मेरे श्याम प्रभु तेरा हर काम अनोखा है

download bhajan lyrics (905 downloads)