इतनी किरपा बालाजी बनाये रखनाitni kirpa bala ji banaye rakhna


इतनी किरपा बालाजी बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।

तू मेरा मैं तेरा बाबा तू राजी मैं राजी,
तेरे नाम पे लिखदी मैंने इस जीवन की बाजी,
लाज तुम्हारे हाथ है बचाए रखना,
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।

तेरे प्रेमियों में मन लगता और कही ना लागे,
तेरे दवार के आगे बाबा सब फीका सा लागे,
भजनों की इस भूख को जगाये रखना,
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।

हाथ जोड़ कर करू प्राथना मुझको भूल ना जाना,
तेरे दर पर लगा रहे बस मेरा आना जाना,
दिन पे दिन ये सिलसिला  बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना

download bhajan lyrics (1540 downloads)